सितारगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, यूथ कांग्रेस कमेटी का हुआ विस्तार

सितारगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, यूथ कांग्रेस कमेटी का हुआ विस्तार

स्थान : सितारगंज
ब्यूरो रिपोर्ट

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद Rahul Gandhi का जन्मदिन उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री शिल्पी अरोरा मौजूद रहीं। उन्होंने राहुल गांधी के राजनीतिक योगदान और जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।

जन्मदिन समारोह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी साझा की। कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस ब्लॉक कमेटी का विस्तार भी किया गया। संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से शादाब अंसारी को ब्लॉक अध्यक्ष, शरद को उपाध्यक्ष तथा गुरमेल सिंह को ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा सचिन, ओंकार सिंह और आलोक को महामंत्री तथा प्रियांशु मौर्य को बरा पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

नए पदाधिकारियों ने कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाएंगे। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का भी भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे, सोमपाल, मुन्नी प्रधान, अतुल पाल, मोहित, तस्दीक मलिक, नाजिम, दानिश, रविंद्र कुमार, अनुज सिंह राणा, आदिल अल्वी, कासिम, मनवीर सिंह, रूचित, इस्लाम मंसूरी, मुशाहिद, रवि यादव, हिमांशु पाठक, एहसान मंसूरी, अमन यादव, हिमांशु राणा, परवेज, आलोक, विजय सिंह राणा, सलीम अहमद, अमित गंगवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।