



रिपोर्ट- ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल
स्थान – नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव के 552वे प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसके बाद गुरुद्वारे में अखंड पाठ, साहब भोग, कीर्तन और कथा से संगत को निहाल किया गया। वहीं दोपहर बाद श्रद्धालुओं के लिए गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया। सुबह से ही भक्तो की गुरुद्वारे में भीड़ लगी रहीं। इस दौरान नगर के सभी सिख संगत गुरुद्वारे पहुँचे और मत्था टेका।


गुरुद्वारा सभा के सचिव अमरप्रीत सिंह ने बताया गुरूद्वारे में प्रकाश पर्व को लेकर दो दिन से तैयारियां चल रही थी, उन्होंने बताया गुरूद्वारे में कीर्तन का आयोजन किया जायेगा।


इस दौरान अध्यक्ष जोगिंदर सिंह आनन्द, अमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, जसप्रीत, सन्दीप सिंह, गगनदीप, गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखदीप आनन्द, जसपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहें।



