



रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान- खटीमा, उधम सिंह नगर

उधम सिंह नगर ज़िले के खटीमा में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने पर किसानों को बधाई दी और सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार यह फैसला एक साल पहले ले सकती थी।


पहले फैसला लिया होता तो किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों के घर में मातम का जो माहौल है, वह नहीं होता और किसान कुशल जीवन जी रहे होते इतने संघर्ष के बाद किसानों की जीत हुई है इस पर भुवन कापड़ी ने किसानों को बधाई दी और सरकार के इस फैसले को 2022 के चुनाव में हार का सामना ना करना पड़े इसलिए सरकार को फैसला बदलना पड़ा ।

वहीं भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने सभी किसानों को बधाई देते हुए बताया कि तीन कृषि कानूनों को वापस लेकर सरकार ने मान लिया है कि किसानों के मांगे जायज थी लेकिन आंदोलन तभी वापस होगा जब तक सरकार एमएसपी पर गारंटी कानून नहीं बनाएगी।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार समय पर मान जाती तो भारी संख्या में किसानों की जान नहीं जाती।



