



रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सीएसडी कैंटीन का किया उद्धघाटन। सीएसडी कैंटीन खटीमा खुलने से दस हजार सैनिक व पूर्व सैनिक के परिवार लाभान्वित हो सकेंगे।


साथ ही इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 122 करोड़ से अधिक की योजनाओ का शिलान्यास व लोकार्पण किया । बता दें कि खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमान्त एक्स आर्मी बाहुल्य क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित सीएसडी कैन्टीन का उद्घाटन किया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक चिकित्सालय खटीमा पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू एंव सीसीयू का भी रिबन काटकर शुभारंभ किया।


इसके साथ ही धामी ने दो एंबुलेंस जिनमें पहली एंबुलेंस को बग्गा 54 व दूसरी एम्बुलेंस को चाँदपुर के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर संजीदगी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल के साथ ही अब शीघ्र ही कुमाऊं वासियों को भी यही रहकर एम्स का लाभ मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा निरंतर कदम आगे बढ़ाए जा रहे हैं। ऑक्सीजन प्लांट के बनने से ऑक्सीजन की कोई कमी नही रहेगी और साथ ही आईसीयू व सीसीयू के बनने से मरीजों का और भी बेहतर ढंग से इलाज हो सकेगा।



