



रिपोर्टर : विशेष शर्मा

स्थान : बाज़पुर उधम सिंह नगर

11 माह से अधिक समय से किसान दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में कड़ा आंदोलन कर रहे थे । यह आंदोलन सरकार के लिए ये गले की फांस बना हुआ था |


जिसके बाद केंद्र सरकार बैकफुट पर दिखाई दी है। आज अपने मन की बात में प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया है | यह ऐलान किसानों के लिए एक बड़ी जीत है |

कृषि कानूनों के वापस होने की सूचना मिलने के पर देश भर के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गयी है | जगह जगह किसान मिठाई बांट और आतिशबाजी कर अपनी ख़ुशी का इज़हार कर रहें है । इसी खुशी का नजारा उधम सिंह नगर में देखने को मिला है।
जहां उधम सिंह नगर के सबसे अधिक किसान गाजीपुर बॉडर पर डटे थे अब कृषि कानून को वापस होने की सूचना पर उधम सिंह नगर के किसानों ने अपनी खुशी का इजहार किया है।



