



रिपोर्टर- दीपक चौहान
स्थान – जसपुर
उधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र के अंतर्गत नादेही शुगर मिल की पेराई बीती 15 नवंबर को कर दी गई थी | कई दिन बीत जाने के बाद भी मिल नही चल सकी, जिसके बाद जसपुर विधायक आदेश चौहान भी मिल प्रसाशन से बात करने पहुँचे थे ।


जंहा विधायक ने मिल प्रशासन को फटकार भी लगाई थी लेकिन विधायक के हस्तक्षेप के बाद किसान भी मिल पहुंचे । जिसके बाद किसानों की मिल प्रसाशन के साथ नोक झोंक भी हुई ।

वही किसानों ने मिल प्रसाशन को चेतावनी भी दी अगर 24 घंटे के अंदर मिल नही चलती है तो किसान अपना गन्ना हाइवे पर डालने को मजबूर होगा । इस पर किसान नेता सुरजीत ढिल्लो ने बताया कि अगर 24 घंटे में मिल नही चलती तो किसान अपना गन्ना हाइवे पर डालने को मजबूर होंगे ।

किसानों की चेतावनी के बाद मिल जी एम विवेक प्रकाश ने बताया कि किसानों से बात चीत की गई है जिसमे किसानों को आश्वासन दिया गया है की 21 नवम्बर तक मिल को शुरू कर दिया जाएगा ।



