गुरु नानक जयंती पर सिख समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा में उत्सव मना, बाटा लंगर

रिपोर्टर- सचिन गुप्ता  

स्थान- लालकुआं

गुरु नानक जयंती के अवसर पर सारे विश्व में सिख समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा में गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया | इस मौके पर पहले अखंड पाठ का आयोजन हुआ फिर उसके बाद प्रसाद वितरण के साथ गुरु का लंगर भी बंटा ।

इस अवसर पर गुरुद्वारों भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी । गुरु नानक देव का  552 वा प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है ।

वही गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि गुरु नानक देव ने सब को सही रास्ता दिखाया और सबसे पहले विपत्ति के समय गुरु नानक देव लोगों को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया |


हरबंस सिंह अध्यक्ष गुरुद्वारा कमेटी लालकुआं

गुरुनानक देव ने कहा था कि सबका पिता वही है इसलिए सभी से प्रेम करना चाहिए | मेहनत कर लोभ को त्याग कर न्यायोजित साधनों से धन कमाना चाहिए । मेहनत और सच्चाई से गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए । कभी भी किसी का हक नहीं जीना चाहिए । इसके साथ ही उन्होंने गुरुनानक जन्म दिवस के मौके पर सब को बधाई दी ।