नियमितीकरण की मांग को लेकर, संविदा पीडब्ल्यूडी अभियंताओं ने किया धरना प्रदर्शन

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

आज हल्द्वानी के अंदर संविदा में तैनात हुए अभियंताओं ने नियमितीकरण की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की | पीडब्ल्यूडी में तैनात लगभग 102 और उत्तराखंड में लगभग 304 संविदा में रखे गए अभियंताओं ने अपनी मांगों को लेकर एक दिन का कार्य बहिष्कार किया |

उनका आरोप है कि नियुक्ति से पहले उनको आश्वासन दिया गया था कि सभी पीडब्ल्यूडी में तैनात अभियंताओं को नियमित कर दिया जाएगा | लेकिन 15 से 20 साल अपनी सेवाएं दी | इसके बाद भी सरकार के ने अभी तक उनका नियमितीकरण नही किया है |

नरेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संविदा

जिसके चलते पूरे उत्तराखंड के अंदर लगभग 302 अधिशासी अभियंताओं ने अपनी मांगों को लेकर एक दिन तक कार्य बहिष्कार किया और साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर सरकार ने  ध्यान नहीं दिया तो वह लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे| जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी | कितनी सरकार आकर चली गई लेकिन अधिशासी अभियंताओं जो कि संविदा से रखे गए थे उनकी ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया |