उत्तराखंड के अंडर-19 में उधम सिंह नगर के तीन खिलाड़ी चयनित

रिपोर्टर- रिजवान अख्तर

स्थान- गदरपुर

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की अंडर-19 बीसीसीआई ट्रॉफी कूच विहार के लिए उत्तराखंड की टीम की घोषणा हो चुकी है | जिसमें जिला उधम सिंह नगर के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

यश शुक्ला पुत्र स्व ० बृजेश शुक्ला, निवासी रुद्रपुर | यश ने 2019 में उत्तराखंड की अंडर 16 क्रिकेट टीम की कप्तान भी रह चुके है । यश शुक्ला अंडर-19  टीम में एक बल्लेबाज की भूमिका में शामिल हुए ‌है। शैरय सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी गदरपुर | इनका चयन तेज गेंदबाज के तौर पर मैच  में हुई है ।

रक्षित रोही पुत्र रवि राज सिंह निवासी काशीपुर | रक्षित रोहित भी ने  2019 में  उत्तराखंड की अंडर 16 क्रिकेट टीम के सदस्य रह चुके है । वह  ऑलराउंडर की भूमिका में टीम में शामिल हुए है । क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि तीनों ही प्रतिभावान खिलाड़ी हैं उनके चयन पर उन्होंने तीनों खिलाड़ियों और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी और कहा कि तीनों खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी आकर्षित करेंगे ।

तो वही नूर आलम ने बताया है कि उत्तराखंड की क्रिकेट टीम कूच विहार ट्रॉफी खेलने के लिए दिल्ली जाएगी। जहां पर उसका मुकाबला आंध्र प्रदेश, बंगाल, हैदराबाद, बिहार और त्रिपुरा से होगा। पहला मैच 29 नवंबर को आंध्रप्रदेश से खेला जाएगा । इस अवसर पर राहुल पवार, बलवंत सिंह, आनंद कुमार मौर्य, गौरव तिवारी, आफताब आलम और नवीन टम्टा बधाई शुभकामनाएं दी ।