



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना
स्थान- हल्द्वानी
उत्तराखंड सरकारके द्वारा चलाए जा रहे खेल महाकुंभ का आज राजकीय इंटर कॉलेज हल्द्वानी में शुभारंभ हुआ।


एमपी इंटर कॉलेज के प्राचार्य के पंत के द्वारा किया गया 3 दिनों तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में ब्लॉक और नगर पंचायत की टीमें हिस्सा ले कर जिला महाकुंभ में हिस्सा लेंगी।


एमपी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी पांडे ने बताया कि 3 दिनों तक चलने वाले इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लगभग 12 से 13 वॉलीबॉल बालक-बालिकाओं की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं ।


इस प्रतियोगिता में चयनित टीम जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करेंगी जिसके लिए खेल विभाग और उत्तराखंड सरकार के द्वारा पूरी व्यवस्थाएं जगह-जगह करा दी गई है, सरकार ने खेल महाकुंभ के जरिए उत्तराखंड के अंदर युवाओं के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया है ।



