सरकार ने तीनों कृषि काले कानूनों को लिया वापस, आमआदमी पार्टी ने किया खुशी का इजहार

स्थान – खटीमा, जनपद उधम सिंह नगर

रिपोर्टर – अशोक सरकार

जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में आम आदमी पार्टी के ने तीन काले कृषि कानून वापस किए जाने की घोषणा पर खुशी का इजहार करते हुए मिठाई बाटी और किसानों को बधाई दी |

 साथ ही किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के लिए संपत्ति जताते हुए कहा कि सरकार ने कृषि कानूनों को वापस करने की बात कही है तो उन मृतक किसानों के परिवारों को 50 लाख का मुआवजा प्रति एक किसान परिवार को दिया जाए और प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए |

एसएस कलेर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, आमआदमी पार्टी

साथ ही आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अब कृषि कानून वापस कर रही है | एक साल पहले किसानों का दर्द क्यों नहीं दिखा |