पेट्रोल पंप पर चल रही घटतौली, सामने आया मामला

रिपोर्टर: सचिन गुप्ता

स्थान: लाल कुआं

लाल कुआं मुख्य मार्ग स्थित भारत पेट्रोलियम के आउटलेट मस्तान सर्विस स्टेशन पर घटतोली का एक ओर मामला सामने आया है |

बिंदुखत्ता निवासी सूरज जब अपनी मोटरसाइकिल में तेल भरवाने के लिए मस्तान सर्विस स्टेशन पहुंचा तो वहां कार्यरत कर्मचारी ने उससे ₹100 लेकर तेल डालने का दिखावा किया |

सूरज (ग्राहक)

जिसमें की रीडिंग पूरी आई लेकिन गाड़ी में तेल नहीं पहुंचा | जब सूरज अपनी मोटरसाइकिल लेकर गया तो थोड़ी दूर जाने पर ही बाइक बंद हो गई और फ्यूल मीटर जीरो बताने लगा |

मुकेश

जब वह पेट्रोल पंप पर वापस पहुंचा तो वहां के कर्मचारी और स्वामी के रिश्तेदार उसके साथ बदतमीजी और हाथापाई पर उतर आए | बाद में उन्होंने मशीन की टेस्टिंग का बहाना बनाकर ₹100 का तेल गाड़ी में पूरा डाल दिया |

पेट्रोल पंप कर्मचारी

आपको बता दें कि मस्तान सर्विस स्टेशन नामक पेट्रोल पंप अक्सर विवादों के घेरे में रहता है और घटतौली की वारदातें कई बार पहले में भी सामने आ चुकी है|