



रिपोर्टर- दीपक चौहान
स्थान- जसपुर
अवैध खनन का कारोबार लगातार बढ़ता ही जा रहा है | प्रशासन और वन विभाग की लगातार कार्यवाही के बाद भी खनन माफिया रात के अंधेरे का फायदा उठा रहे है |


इसी के चलते जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में टोल प्लाजा के पास देर रात वन विभाग ने अवैध खनन में लिप्त एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा, जिसमें रेता भरा हुआ था |


वन क्षेत्राधिकारी पतरामपुर आनंद भट्ट ने बताया कि अवैध खनन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, रात भी रेत से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा गया है, जिसके पास ना ही परमिशन थी, ना ही रॉयल्टी थी|

ट्रैक्टर ट्राली चालक पर कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज कर दिया गया है और आगे भी अवैध खनन के खिलाफ इसी तरह से कार्यवाही की जाएगी |



