



रिपोर्टर: विशेष शर्मा

स्टेशन: बाजपुर

बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से कांग्रेस में गए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। जहां किसान और कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता ही कैबिनेट मंत्री का विरोध कर रहे हैं और कैबिनेट मंत्री को बाजपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने पर कॉलेज झंडों से विरोध करने की बात कर रहे हैं।


बता दें कि कांग्रेस से भाजपा और भाजपा से कांग्रेस में वापसी करने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की बाजपुर में मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के दलबदल करने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनीता टम्टा के समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने लोहिया पुल के समीप बैठक आयोजित की।

जहाँ किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यशपाल आर्य को कांग्रेस की टिकट से बाजपुर में चुनाव लड़ने पर विरोध करने कि बात कहीं | इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यशपाल आर्य ने जनता ओर पार्टी कार्यकर्ताओं को धोखा देने का काम किया है |
लेकिन इस बार लोग यशपाल आर्य को सबक सीखाकर रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य मौसम के अनुसार अपनी राजनीति बदलते है ऐसे दलबदलू नेताओं को बाजपुर की जनता स्वीकार नहीं करेगी।



