सरोवर नगरी नैनीताल का सर्वधर्म के साथ, मनाया गया 180वां जन्मोत्सव

रिपोर्ट- ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल

स्थान- नैनीताल

ताल चैनल निदेशक मारुति नंदन साह, ईशा साह और दीपक बिष्ट ऊर्फ दीपू के सहयोग से नगर के तल्लीताल स्थित नए रोडवेज स्टेशन परिसर में भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि कुमाऊं मंडल के अपर आयुक्त प्रकाश चंद्र ने केक काट कर नैनीताल वासियों को 180 वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

अपने संबोधन में ताल चैनल के मारुति नंदन ने कहा कि जन्मोत्सव के कार्यक्रम के पीछे समाज के सभी वर्गो को एक साथ लेकर नैनीताल की सुरक्षा का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि नैनीताल के अस्तित्व को बचाने के लिए हम सब लोगों को सामूहिक पहल करनी होगी। नैनीताल प्रकृति की अनमोल धरोहर के साथ ही गंगा-जमुना तहजीब की मिशाल है। इस मौके पर कोरोना वारियर्स को भी सम्मानित किया गया।

ताल चेनल निदेशक मारुति साह (सामाजिक कार्यकर्ता)

उन्होने इस बात को लेकर खुशी जाहिर की वर्ष 2006 से लगातार नैनीताल शहर के ऊर्जावान युवा दीपक बिष्ट ऊर्फ दीपू ने अपने सहयोगियों और ताल चैनल के मारुति नदंन साह व ईशा साह की मदद से नैनीताल जन्मोत्सव को मनाने की जो पहल शुरु की है वह वास्तव में सराहनीय है।