आम आदमी पार्टी की किसान संकल्प यात्रा पहुंची खटीमा, युवाओं को दिलाई पार्टी की सदस्यता

रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान – खटीमा, उधम सिंह नगर

उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा में 2022 के विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड की जनता को तीसरे विकल्प के रूप में अपने आप को पेश कर रही आम आदमी पार्टी की किसान संकल्प यात्रा आज उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में पहुंची।

किसान संकल्प यात्रा के खटीमा में पहुंचने पर आप पार्टी के पंजाब के सांसद भगवंत मान का आप पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

आप पार्टी ने रामलीला ग्राउंड में आयोजित जनसभा की और आप पार्टी के नेताओं ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही भगवत मान ने  कई युवाओं को आप की सदस्यता भी दिलाई ।

भगवंत मान, सांसद आम आदमी पार्टी

 मीडिया से वार्ता के दौरान भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी सत्ता के घमंड में किसानों की एक नहीं सुन रही है जबकि किसानों के आन्दोलन को एक साल से ज्यादा हो गया हैं।

वही भगवंत मान ने कहा कि उधम सिंह नगर जनपद को मिनी पंजाब कहते हैं इसलिए उधम सिंह नगर जनपद में किसान संकल्प यात्रा को काफी समर्थन मिल रहा है और आने वाले विधानसभा चुनाव में आप पार्टी आम जनता के सामने दिल्ली मॉडल के नाम पर वोट मांगेगी और उन्हें उम्मीद है कि जनता का आप को प्यार और समर्थन भरपूर मिलेगा।