78 दिनों के बाद समाप्त हुई उपनल कर्मियों की हड़ताल

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

उत्तराखंड में हल्द्वानी के अंदर लगभग 78  दिनों से राजकीय सुशीला तिवारी और उपनल कर्मियों की हड़ताल, आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त हुई |जहां मुख्यमंत्री ने राजकीय सुशीला तिवारी में उपनल कर्मचारियों के अध्यक्ष को जूस पिलाकर, उनके हड़ताल को समाप्त किया |

 वहीं  हल्द्वानी के अंदर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य शंकर कोरंगा ने बुद्ध पार्क में पहुंचकर लोगों को आश्वासन दिया और मुख्यमंत्री के द्वारा किये गए सभी वादों को जनता के सामने रखा |

प्रताप  सिंह बोरा ,अध्यक्ष उपनल कर्मचारी संघ प्रदेश

 उन्होंने कहा उपनल कर्मियों की मांगों पर ध्यान दिया जाएगा और उनकी पूरी की जाएगी | मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद सभी उपनल कर्मियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली  है |

शंकर कोरंगा,प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री उत्तराखंड

आपको बता दें कि पिछले 78 दिनों से राजकीय सुशीला तिवारी के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे लेकिन आज उनके हड़ताल की समाप्ति हो गई है |