सलमान खुर्शीद के समर्थन में आई कांग्रेस, भाजपा का पुतला फूंका

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

नैनीताल के रामगढ़ ब्लाक के सतखोल में सलमान खुर्शीद के घर में हुई आगजनी की घटना के बाद आज कांग्रेस के लोगों ने भाजपा का पुतला फूंका और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | बता दें कि उत्तराखंड के अंदर सलमान खुर्शीद की किताब में हिंदुत्व के खिलाफ बयानबाजी को लेकर राजनीति गरमा गई है, जहां कल भाजपा के लोगों और हिंदू संगठनों ने सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका | वहीं आज सलमान खुर्शीद के समर्थन में आई कांग्रेस ने भाजपा का पुतला फूंका |

भाजपा पर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुमित हिरदेश ने कहा कि आज जिस प्रकार से भाजपा के लोगों ने सलमान खुर्शीद के घर में तोड़फोड़ और आगजनी जैसी घटनाएं की है, यह शर्मनाक है | जहाँ भाजपा एक तरफ भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात कर रही है, वही आज भाजपा के लोगों ने एक वरिष्ठ नेता के घर में आगजनी और फायरिंग की, निहत्थे लोगों के साथ मारपीट की जिसे कांग्रेस कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी |

सुमित, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता

 वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल ने बताया कि जिस प्रकार से सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब के अंदर एक विचारधारा को रखा यह लोगों का मत होता है, कौन किस की विचारधारा से सहमत हो लेकिन जिस प्रकार से भाजपा के लोगों के द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी की गई यह घोर निंदा का विषय है |  

राहुल, जिला अध्यक्ष कांग्रेस

इसी के विरोध में आज कांग्रेस के लोगों ने भाजपा का पुतला फूंका और तोड़फोड़, आगजनी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की |