

रिपोर्टर- पंकज
स्थान- हल्द्वानी
2022 के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे है वैसे ही पार्टियों को झटके पर झटके लग रहे हैं | इसी बीच हल्द्वानी में समाजवादी पार्टी की कई महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है |

महिलाओं के पार्टी में आने पर सुमित हृदेश ने सभी महिलाओं को माला पहना कर स्वागत किया | सुमित ने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार महंगाई पर महंगाई बढाती जा रही है इससे परेशान होकर लोग कांग्रेस की तरफ आ रहे है | सुमित हृदेश ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी से परेशान होकर महिलाओं ने कांग्रेस में जॉइनिंग ली है |
साथ ही सभी महिलाओं को विश्वास दिलाया कि अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो आप लोगों के लिए दिन-रात काम करने के लिए तैयार रहूंगा | इसके अलावा जल्द ही कुछ और महिलाएं भी कांग्रेस में आ रही है |

