भाजपा कुमाऊ मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने की लालकुआं विधानसभा से की दावेदारी पेश

लोकेशन- लालकुआं

रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उमेश शर्मा ने प्रेसवार्ता करते हुए लालकुआं विधानसभा से दावेदारी पेश की ।

आज प्रेस क्लब लालकुआं में भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊँ मीडिया प्रभारी और उत्तराखण्ड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक डायरेक्टर सहित पूर्व जिला पंचायत सदस्य और उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी उमेश शर्मा ने पत्रकार वार्ता कर अपनी विशेषताये गिनाते हुए लालकुआं विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश की ।

उमेश शर्मा, नेता भाजपा

इस दौरान भाजपा नेता उमेश शर्मा ने कहा कि 30 वर्षो से पार्टी की सेवा करते आ रहे है और विधानसभा की समस्यायों के लिये कार्य कर रहे है अगर पार्टी ने उन्हें एक मौका दिया तो लालकुआं विधानसभा की समस्याओं का रोडमेप बनाते हुए स्थाई रूप से प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जायेगा ।