कंगना रनौत के समर्थन में उतरी भाजपा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दिया बड़ा बयान

रिपोर्टर- विशेष शर्मा

स्थान- बाजपुर

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान ने देशभर में बवाल मचा रखा है। जहां विपक्षी पार्टियां कंगना रनौत के खिलाफ अपना जहर उगल रही हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी और हिंदूवादी संगठन के लोग कंगना रनौत का समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में रही है। वहीं बीते दिनों कंगना रनौत ने देश की आजादी को लेकर दिए बयान से देश भर में खलबली मचा रखी है।

 कंगना रनौत के बयान के बाद विपक्षी पार्टियां कंगना रनौत को घेरने का काम कर रही है और बीते दिनों कंगना रनौत को मिले पद्मश्री अवार्ड को वापस लेने की केंद्र सरकार से मांग कर रही है। इसी के चलते उधम सिंह नगर के बाजपुर में पहुंची भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कंगना रनौत का समर्थन करते हुए बड़ा बयान दिया है। इस दौरान नेहा जोशी ने कहा कि आज भी कई लोग आजादी देने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि जब जेएनयू के कन्हैया कुमार के लिए अभिव्यक्ति की आजादी है तो कंगना रनौत के लिए भी अभिव्यक्ति की आजादी होनी चाहिए।

नेहा जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा

वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री यशपाल राजहंस ने भी कंगना रनौत के बयान का का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद हुए राजनीतिक परिवर्तन से कंगना रनौत प्रभावित हुई है जिसके चलते उन्होंने ऐसा बयान दिया है।

यशपाल राजहंस, जिला मंत्री, विहिप, उधम सिंह नगर

 उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद एक देश, एक झंडा और एक ही नारा बुलंद हुआ है जिस से प्रेरित होकर कंगना रनौत ने अपना बयान दिया ।