

रिपोर्टर- दीपक चौहान
स्थान – जसपुर
आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक के आते ही सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी पार्टियों के प्रचार और प्रसार की दौड़ में लग गए है | इसी के चलते आम आदमी पार्टी भी प्रदेश में अपना दम खम दिखने में जुटी है | उधम सिंह नगर ज़िले के जसपुर विधानसभा सभा से आज आम आदम पार्टी की किसान सम्मान यात्रा की शुरुआत कर दी गई है जो उधम सिंह नगर की नौ विधान सभाओं में निकाली जाएगी |

वहीं पंजाब के आप सांसद भगवंत मान ने जसपुर पहुचकर किसान सम्मान यात्रा का आगाज किया जिसमें सैकड़ों की तादात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे | यह सम्मान यात्रा जसपुर गांधी पार्क से शुरू होकर सुभाष चौक पहुंची | उसके बाद भगवंत मान तहसील पहुंचे और जन सभा को संबोधित किया |
भगवंत मान ने कहा कि किसान सम्मान यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की जनता को जागरूक करना है | दिल्ली में पिछले एक साल से किसान तीनो काले कानूनों का विरोध कर रहा है मगर सरकार सुनने को तैयार नही है | उसके लिए प्रमाण पत्र भी जारी किया गया है | वहीं चीनी मिले किसानों को पेमेंट नही देती जिसके लिए किसानों को धरना देना पड़ता है |

भगवंत मान बोले कि अगर आप की सरकार बनती है तो किसानों का गन्ना उचित मूल्य पर खरीदा जाएगा और 15 दिन के अंदर भुगतान किया जाएगा और इस क्षेत्र में पाँच आधुनिक चीनी मिल भी लगाईं जाएगी और बंद पड़ी मिलो को चालू किया जायेगा | वही उन्होंने कहा कि अगर बेमौसम बरसात के कारण अगर किसान की फसल को नुकसान होता है तो दिल्ली की तर्ज पर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा

