

रिपोर्टर – अशोक सरकार
स्थान – खटीमा (उधम सिंह नगर)
उधम सिंह नगर ज़िले के खटीमा में भगवंत मान के आगमन की तैयारियां पर प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। खटीमा में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खटीमा 70 विधानसभा के प्रभारी एसएस कलेर के ने प्रेस वार्ता कर भगवंत मान के खटीमा आगमन की तैयारियों को लेकर जानकारी दी।
साथ ही 17 तारीख को होने वाले किसान संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि नशे के खिलाफ बच्चों की दौड़ करवाई जाएगी उसके उपरांत बच्चों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे जिसके साथ खटीमा से किसान संकल्प यात्रा का आगाज होगा |

खटीमा से किसान संकल्प यात्रा निकाली जाएगी और नानकमत्ता होते हुए किसान संकल्प यात्रा सितारगंज पहुंचेगी। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि आम आदमी पार्टी पीड़ित किसानों की आवाज बनेगी।

