कांग्रेस ने चौपाल लगाकर किया जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, सुनी समस्याएं

स्थान- (मेलाघाट सिसैया, खटीमा उधम सिंह नगर)

रिपोर्टर- अशोक सरकार

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा तहसील के सीमांत मेलाघाट-सिसैया में देश के प्रथम और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष बाबी राठौर, दीपक कुमार,राहुल कुमार व संजीव पासवान के नेतृत्व में चौपाल लगाकर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भुवन कापड़ी कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तराखंड

जहां संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर तथा पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। साथ ही सीमांत क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया गया। इस दौरान भुवन कापड़ी ने क्षेत्र के वृद्ध व्यक्तियों और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार व किसानों के साथ अत्याचार से अवगत कराकर 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़कर भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाने का भी संकल्प लिया गया।

इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता राहुल कुमार ने बताया कि लगभग पिछले 50 वर्षों के दरमियान हमारे यहां कुछ भी विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम में भूमि, आवास, सड़क, पानी निकासी हेतु नाली तथा पुलिया संबंधी समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई। वहीं कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती की पूर्व संध्या पर मेलाघाट में चौपाल लगाकर जनसंवाद कार्यक्रम किया गया। पूरे प्रदेश में 13 नवंबर से 15 नवंबर तक दूरदराज व ग्रामीण अंचलों में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

राहुल कुमार वरिष्ठ कार्यकर्ता

इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सबको आगे आकर संकल्प लेना होगा।