बालेश्वर महादेव मंदिर में भंडारे की तैयारी, 1 जून को होगा आयोजन

बालेश्वर महादेव मंदिर में भंडारे की तैयारी, 1 जून को होगा आयोजन

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी

बावालीपोखर–बिन्ता मार्ग स्थित नौला कोट बगड़गांव के बालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना और भंडारे को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

किशन चंद्र तिवारी ने जानकारी दी कि 1 जून को मंदिर प्रांगण में भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगी, जिसके बाद भंडारे का प्रसाद वितरण किया जाएगा।

मंदिर समिति की ओर से क्षेत्र के सभी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

अध्यक्ष किशन चंद्र तिवारी ने यह भी कहा कि मंदिर परिसर के आसपास पौधरोपण को बढ़ावा दिया जाएगा। उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

समिति के सदस्यों के अनुसार आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं और मंदिर परिसर को सजाया-संवारा जा रहा है।