धूमधाम से संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाट पर पहुंचे उत्तराखंड सीएम

रिपोर्ट- अशोक सरकार

(मेलाघाट खटीमा)- पूरे प्रदेश में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दान देने के बाद धूमधाम से संपन्न हुआ पूर्वांचल का छठ महापर्व।

वहीं अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड सीएम खटीमा पहुंचकर बुधवार शाम बेला पर खटीमा के विभिन्न छठ घाटों के भ्रमण के बाद मेलाघाट और 22 पुल छठ घाट पर पहुंच कर व्रती श्रद्धालु महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया |

नीतू व्रती श्रद्धालु महिला

और परिवार, समाज व देश की खुशहाली, सुख, समृद्धि एवं स्वास्थ्य लाभ के लिए छठ मैया से एवं सूर्य देवता से कामना किया। बताते चलें कि 36 घंटे के लगातार निर्जल व्रत रखने के बाद व्रती श्रद्धालु महिलाओं ने बृहस्पतिवार की प्रातः छठ घाट पर विधिवत पूजा अर्चना कर सूर्य को अर्घ्य दान देकर व्रत को तोड़ा और पर्व का समापन किया।

वही बाईस पुल छठ घाट पर चल रहे जागरण कार्यक्रम में भी आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर तथा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने भी प्रतिभाग कर लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। वहीं एक व्रती श्रद्धालु महिला ने बताया कि हम लोग परिवार की सुख, शांति, खुशहाली एवं लंबी उम्र के लिए यह पर्व मनाते हैं तथा निर्जल व्रत रखने के बाद आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दान देकर हम लोगों ने अपना व्रत तोड़ा और पर्व का समापन किया।