रैली में भाग लेने के लिए, कांग्रेसी रवाना

रिपोर्टर-विशेष शर्मा

बाजपुर से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के स्वागत में होने वाली विशाल शंखनाद रैली में भाग लेने के लिए रवाना हुए।

जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यशपाल आर्य के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। बता दें कि हल्द्वानी में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के सम्मान समारोह के लिए विशाल शंखनाद रैली का आयोजन किया गया है।

यशपाल आर्य के कांग्रेस में वापसी करने के बाद बाजपुर से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व राज्यमंत्री हरेंद्र सिंह लाडी के नेतृत्व में दोराहा रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में एकत्र हुए। जहां से कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी में होने वाली विशाल शंखनाद रैली के लिए बसों और निजी वाहनों से रवाना हुए।


हरेंद्र सिंह लाड़ी,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री

इस दौरान पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरेंद्र सिंह लाडी ने बताया कि बाजपुर से करीब 100 बसों और सैकड़ों की संख्या में निजी वाहनों से कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाजपुर की जनता पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के हाथों को मजबूत करने का मन बना लिया है।