विकास के नाम पर मांगे वोट

रिपोर्ट-अशोक सरकार

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खालसा पन्थ के प्रथम गुरू गुरूनानक देव की प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया | खटीमा गुरूद्वारा पहुॅचकर शीश नवाया। उन्होंने राज्य की सुख­ समृद्धि,शान्ति और खुशहाली के साथ ही दैवीय आपदाओं से राज्य की मुक्ति के लिए अरदास की। गुरूद्वारा कमेटी ने मुख्यमंत्री को सरोपा व स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

पुष्कर सिंह धामी

जिसके बाद मुख्यमंत्री पुल और मेलाघाट गांव में सुबह के समय छठ पूजा में सूर्य को अर्घ्य दे रही महिलाओं के साथ छठ पूजा में शामिल हुये। वही मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के सात साल और राज्य सरकार के पौने पांच साल के कार्यकाल में उत्तराखंड मैं विकास की नई इबारत लिखी गई है।

कुमाऊं में नया सैटेलाइट एम्स बनने जा रहा है वहीं टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन बन रही है। साथ ही ऑल वेदर रोड का निर्माण चल रहा है। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में राज्य में किए गए विकास कार्यों के आधार पर जनता से वोट मांगा जाएगा।