पिरान कलियर में लंगर लाइन में युवक की पिटाई, चोरी के आरोप में बवाल वीडियो वायरल

पिरान कलियर में लंगर लाइन में युवक की पिटाई, चोरी के आरोप में बवाल वीडियो वायरल

स्थान : रुड़की
ब्यरो रिपोर्ट

धार्मिक स्थल पिरान कलियर में लंगर की लाइन में खड़े एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, युवक लंगर की लाइन में खड़ा था, तभी उस पर मोबाइल फोन चोरी का आरोप लगाया गया। आरोप लगते ही मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने युवक को न सिर्फ पीटा बल्कि जलती हुई लकड़ी से भी वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां मौजूद लोग सहम गए।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक पर लगाया गया चोरी का आरोप सही है या नहीं।

स्थानीय लोगों ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि कानून को अपने हाथ में लेना गलत है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने भी लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।