

स्थान : नैनीताल
ब्यरो रिपोर्ट

जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत पुलिस ने हल्द्वानी में एक युवक को नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

इस मामले में थाना बनभूलपुरा में FIR संख्या 58/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमान (25 वर्ष), पुत्र अतीक, निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा, नैनीताल के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


