

स्थान : देहरादून
ब्यरो रिपोर्ट

राजधानी देहरादून में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस का अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। इस विशेष अभियान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर पुलिस टीमों की अगुवाई कर रहे हैं।


शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस द्वारा सघन चेकिंग, सत्यापन अभियान और औचक छापेमारी की जा रही है। होटल, पब और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही, आगामी वीवीआईपी दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया गया है।


अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आम जनता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


