रानीखेत में व्यापार मंडल की सीओ से शिष्टाचार भेंट, ट्रैफिक व्यवस्था पर चर्चा

रानीखेत में व्यापार मंडल की सीओ से शिष्टाचार भेंट, ट्रैफिक व्यवस्था पर चर्चा

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी

रानीखेत में नवनियुक्त क्षेत्राधिकारी (सीओ) पुलिस भावना कैंथोला से निवर्तमान व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से बाजार क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि बाजार में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन, लगातार लगने वाला जाम और तेज रफ्तार से चलने वाले वाहन लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं।

व्यापारियों ने सीओ से मांग की कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आम जनता को राहत मिल सके।

सीओ भावना कैंथोला ने व्यापारियों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता होगी।

इस दौरान निवर्तमान व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें महिला उपाध्यक्ष नेहा साह माहरा, महासचिव संदीप गोयल, उपाध्यक्ष दीपक पंत, उप-सचिव विनीत चौरसिया, कोषाध्यक्ष भुवन पांडे और मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी शामिल रहे।