नैनीताल में ‘ऑपरेशन प्रहार’, पुलिस का सघन अभियान जारी

नैनीताल में ‘ऑपरेशन प्रहार’, पुलिस का सघन अभियान जारी

स्थान : नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट

नैनीताल जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत व्यापक सघन अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में यह अभियान तेज किया गया है।

अभियान के सफल संचालन के लिए मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उनके नेतृत्व में विभिन्न पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है।

जनपद के सभी थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों और पुलिस टीमों को अभियान में शामिल करते हुए व्यापक स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत वांछित अपराधियों, वारंटियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान रैश ड्राइविंग, बिना नंबर प्लेट वाहनों, अवैध शराब और हथियारों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन अभियान तेज किया गया है।

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जनपद के 52 स्थानों पर चेकिंग की गई। 45 बार, होटल और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया, जबकि 65 बॉर्डर और बैरियर पॉइंट्स पर सघन चेकिंग की गई।

इसके अलावा 84 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, एमवी एक्ट के तहत 8 चालान और 2 वाहन सीज किए गए। वहीं 81 पुलिस एक्ट के तहत 24 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।