आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

पॉजिटिव- दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी। खास लोगों के साथ बने संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। युवाओं को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। धर्म-कर्म के प्रति बढ़ता रुझान आपको मानसिक और शारीरिक रूप से सकारात्मक बनाए रखेगा।
नेगेटिव- भूमि से जुड़ा कोई काम या निवेश आज टालना ही बेहतर रहेगा। गुस्से और जल्दबाजी पर कंट्रोल रखें, वरना बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। किसी भी कार्यक्रम में शामिल होते समय अपने मान-सम्मान और व्यवहार, दोनों का ध्यान रखें।

व्यवसाय- खाने-पीने से जुड़ा काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। दूसरे क्षेत्रों में भी नए मौके मिलेंगे। ऑनलाइन काम करने वाले लोग अपना डाटा सुरक्षित रखें। सरकारी नौकरी में किसी विशेष ड्यूटी की जिम्मेदारी मिल सकती है। काम के साथ सतर्कता बहुत जरूरी रहेगी।
लव- घर में खुशनुमा और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात या डेटिंग के अवसर मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। ध्यान, मेडिटेशन और थोड़ा आराम लेना जरूरी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल , भाग्यशाली अंक– 2

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कुछ दिक्कत रह सकती है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से समाधान भी मिल जाएगा। आज सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। रुकी हुई पेमेंट मिलने की संभावना है, इसलिए अपने प्रयास बनाए रखें।
नेगेटिव- किसी व्यक्ति के गलत व्यवहार से मन अशांत रह सकता है। कुछ समय एकांत या किसी आध्यात्मिक स्थान पर बिताएं। भाइयों के साथ चल रहा विवाद किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से सुलझ सकता है। धैर्य रखना जरूरी है।

व्यवसाय- आपकी बेहतर कार्यप्रणाली से बाजार में लोग आपकी योग्यता और प्रतिभा से प्रभावित होंगे। उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी। आज ज्यादा निवेश से बचें। आय की स्थिति सुधरेगी। पार्टनरशिप वाले काम में पारदर्शिता और हिसाब-किताब की साफ व्यवस्था जरूरी है।
लव- परिवार के लोग एक-दूसरे के प्रति सहयोगी रहेंगे। घर में सुख-शांति और अनुशासन बना रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य- छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव रहेगा। ध्यान और मेडिटेशन से राहत मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई पेमेंट रुकी हुई है, तो उसे वसूलने के लिए समय अनुकूल है। किसी पारिवारिक या सामाजिक मामले में आपके विचारों को अहमियत दी जाएगी। मेलजोल बढ़ेगा और यही संपर्क आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से हटकर बाहरी गतिविधियों और मौज-मस्ती में लग सकता है। कुछ लोग अफवाह फैलाकर आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने की कोशिश करेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहें और अपना फोकस न टूटने दें।

व्यवसाय- व्यावसायिक क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बनाए रखें और अपने फैसलों को प्राथमिकता दें। दूसरों की बातों में आकर नुकसान हो सकता है। किसी भी गैरकानूनी काम में रुचि न लें। इंक्वायरी, पेनल्टी या कागजी दबाव जैसी स्थिति बन सकती है।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य- गला खराब होने की वजह से बुखार जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। लापरवाही न करें और सही इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। रुके हुए काम बनते नजर आ रहे हैं। अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प करें। इससे स्वभाव और व्यक्तित्व, दोनों में अच्छा बदलाव आएगा। सोसाइटी और सामाजिक कामों में आपकी भूमिका अहम रह सकती है।
नेगेटिव- नकारात्मक हालात में आवेश में आने की बजाय सूझबूझ से प्रतिक्रिया दें। युवा अपने करियर को लेकर माता-पिता की सलाह को प्राथमिकता दें। नकारात्मक सोच वाले लोगों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। सतर्क रहना जरूरी होगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो फैसला लेने से पहले ठीक से सोच-विचार करें। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों की कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को खुशखबरी मिलने की संभावना है।
लव- पति-पत्नी अपने रिश्ते में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी समस्या फिर उभर सकती है। अपना ध्यान रखें और आहार संतुलित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी घरेलू समस्या का समाधान मिलेगा। इससे भीतर बेहतरीन ऊर्जा और सुकून महसूस होगा। युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। इसलिए अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें।
नेगेटिव- नकारात्मक विचारों पर काबू रखें, वरना बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। किसी की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेना आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। संतान पक्ष की किसी बात से मन दुखी रहेगा, लेकिन शांत रहकर समाधान निकालना जरूरी है।

व्यवसाय- आपके कुछ प्रतिद्वंद्वी सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन प्रयासों के बाद भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। पार्टनरशिप वाले कामों में उलझनें रहेंगी। फिर भी आप हर स्थिति का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। आपने जो लक्ष्य तय किए हैं, वे जल्दी हासिल हो सकते हैं।
लव- परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है।
स्वास्थ्य- अपनी सेहत के साथ-साथ माता की सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। मौसमी असर से बचाव जरूरी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिवार के लोगों के साथ घर के कामों में अच्छा समय बीतेगा। इससे घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए किसी खास मित्र का सहयोग मिलेगा। धीरे-धीरे सभी गतिविधियां व्यवस्थित होनी शुरू हो जाएंगी।
नेगेटिव- कोई भी काम करवाते समय निगरानी जरूर रखें। चोरी या किसी तरह के नुकसान की आशंका है। किसी करीबी रिश्तेदार से कहा-सुनी होने से मन में चिंता बनी रहेगी। यात्रा पर जा रहे हैं, तो सामान का खास ध्यान रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय स्थल पर कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। स्टाफ और कर्मचारियों पर कड़ी नजर रखें। रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानी कम होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- सिरदर्द और माइग्रेन की परेशानी उभर सकती है। बादी और बासी खाने से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव को लेकर सोचेंगे और काफी हद तक सफल भी रहेंगे। अगर कहीं पैसा रुका हुआ है, तो उसकी वसूली का भी अच्छा समय है। घर में किसी खास वस्तु की खरीदारी संभव है।
नेगेटिव- किसी न किसी बात को लेकर उधेड़बुन बनी रहेगी। विद्यार्थी प्रतियोगिता में असफलता के कारण नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें। अभिभावक बच्चों का मनोबल बढ़ाने में साथ जरूर दें। धैर्य से ही स्थिति संभलेगी।

व्यवसाय- व्यावसायिक व्यवस्था अच्छी रहेगी। कर्मचारियों के साथ मधुर संबंध होने से उत्पादन क्षमता बढ़ सकती है। पर इस समय माल की क्वालिटी पर खास ध्यान देना जरूरी है। ऑर्डर में उधारी देना या ज्यादा उधार पर काम करना ठीक नहीं रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंध सुखद और मधुर रहेंगे। लेकिन किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मेलजोल आपकी छवि खराब कर सकता है, इसलिए सावधानी रखें।
स्वास्थ्य- मधुमेह और ब्लड प्रेशर से जुड़ी नियमित जांच करवाते रहें। योग और व्यायाम को भी जारी रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इससे आपका मान-सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही किसी समस्या से राहत मिलेगी। परिवार के साथ धार्मिक या मनोरंजन से जुड़ी यात्रा का योग बन सकता है।
नेगेटिव- अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। किसी की गलत सलाह परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए अपने फैसले खुद लें। इस समय यात्रा टालना बेहतर रहेगा। किसी भी अनुचित काम में रुचि न लें। यही आपके लिए सुरक्षित रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। साथ ही कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र से जुड़े फैसले दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय खुद ही लें। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है। संयम और फोकस दोनों जरूरी रहेंगे।
लव- घर की छोटी-मोटी बातों को ज्यादा न बढ़ाएं, वरना व्यवस्था बिगड़ सकती है। युवाओं के प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- पेट दर्द, गैस और पाचन से जुड़ी परेशानी परेशान कर सकती है। मौसम से बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज व्यक्तिगत कामों और परिवार की व्यवस्था को ठीक बनाए रखने में ही दिन का अधिकतर समय निकल जाएगा। किसी सामाजिक गतिविधि में आपके अच्छे योगदान की वजह से सम्मान मिल सकता है। आर्थिक परेशानी में मित्र मदद के लिए आगे आ सकते हैं।
नेगेटिव- विचारों में संकीर्णता दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। समय के अनुसार अपने व्यवहार और सोच में लचीलापन लाना जरूरी है। लोगों से मिलते समय सही शब्दों का प्रयोग करें, वरना बनी बात भी बिगड़ सकती है।

व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में हर काम को गंभीरता से पूरा करें। समय बहुत अनुकूल तो नहीं है, फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार जरूर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम बेहतरीन ढंग से पूरा करने पर प्रोत्साहन और सराहना दोनों मिल सकते हैं।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार का कोई महत्वपूर्ण काम आपके मार्गदर्शन में पूरा हो सकता है।
स्वास्थ्य- स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम और योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिनचर्या व्यस्ततापूर्ण रहेगी, लेकिन मनमुताबिक नतीजे मिलने से खुशी भी मिलेगी। आपको अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा। बच्चों की शिक्षा या करियर से जुड़ा कोई काम बन सकता है। आय और खर्च में संतुलन बना रहेगा।
नेगेटिव- बच्चे घर के नियम तोड़ने पर डांट या सजा पा सकते हैं। घर का कोई सामान खराब होने से अचानक बड़ा खर्च सामने आएगा। इस समय किसी खास प्रयोजन से यात्रा न करें, क्योंकि यात्रा निरर्थक और अनुपयोगी साबित हो सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और सहकर्मियों के साथ सामंजस्य भी ठीक बना रहेगा। पैसे के लेनदेन में बहुत सावधानी रखें। खाने-पीने से जुड़े व्यवसाय में साफ-सफाई पर खास ध्यान दें। ऑफिस की कार्यप्रणाली में बदलाव से कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं।
लव- परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में समय न देने की वजह से कुछ खटास आ सकती है।
स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द और वायु विकार से जुड़ी परेशानी बनी रह सकती है। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – दिन की शुरुआत में ही अपने खास कामों की रूपरेखा बना लें। आपकी सकारात्मक सोच सही निर्णय लेने में सहयोग करेगी। विशिष्ट लोगों के संपर्क में आने से आपमें और बेहतर सीखने और करने की मजबूत इच्छा जागेगी। यह समय आत्मविकास के लिए अच्छा है।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल न दें और बिना मांगे सलाह भी न दें। किसी खास व्यक्ति की आलोचना से मन आहत हो सकता है। मानसिक शांति के लिए कुछ समय एकांत या किसी आध्यात्मिक स्थान पर बिताना सुकून देगा।

व्यवसाय- कोई पार्टनरशिप करने जा रहे हैं, तो धन और कागजी कामों को लेकर सारी बातें साफ रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र के रखरखाव से जुड़ा कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। हिम्मत न हारें। कर्मचारियों के बीच आपसी सामंजस्य बनाए रखना जरूरी रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच बच्चों की किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी रह सकती है। परिवार वाले अविवाहित लोगों के प्रेम संबंध को स्वीकार कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- व्यायाम और योग को जीवन का हिस्सा बनाएं। इससे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रसन्नता और हलकापन महसूस होगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कुछ नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आएंगी और काम का दबाव भी ज्यादा रहेगा, इसलिए मौज-मस्ती की बजाय काम पर ध्यान रखें। जल्द ही इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। कोई लाभदायक छोटी यात्रा भी संभव है। मेहनत रंग लाने लगेगी।
नेगेटिव- दिक्कत आने पर आप कई बार आत्मविश्वास खो देते हैं। आज भी ग्रह स्थिति कुछ ऐसी ही है, इसलिए खुद पर भरोसा बनाए रखें। विद्यार्थियों को व्यर्थ की गतिविधियों की जगह पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। मन को भटकने न दें।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े नए अनुबंध मिलने की संभावना है। कुछ बाहरी स्रोतों से चल रही बातचीत का अच्छा परिणाम सामने आ सकता है। सहयोगियों की सलाह भी फायदेमंद रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अगर नौकरी बदलने का अवसर मिले, तो उस पर तुरंत गंभीरता से विचार करें।
लव- प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। इससे मन और माहौल, दोनों खुश रहेंगे। पारिवारिक जीवन में भी वातावरण सकारात्मक बना रहेगा।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन लें। साथ ही अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2