
स्थान : भीमताल
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड के शहरी विकास और जलागम मंत्री बनने के बाद राम सिंह कैड़ा पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। विभिन्न गांवों में उनके आगमन पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।


पसोली, रोशील, गुमालगांव, पनियामेहता, पनिया बौर, बडेत, स्युड़ा, हैड़ाखान और लुगड़ समेत कई गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।


इस दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वह राज्य के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों को तेज करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।


उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। साथ ही भीमताल विधानसभा के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया, जिनके समर्थन से वह दोबारा विधायक चुने गए और उन्हें मंत्रिमंडल में कार्य करने का अवसर मिला।

कैड़ा ने कहा कि पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। वह केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्धता जताई


