आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- इस समय अपने संपर्कों को और मजबूत करने पर ध्यान दें। जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया आपको सफलता दिलाएगा। बच्चों के परिणाम से संतुष्टि मिलेगी, जिससे आपका मन दूसरी गतिविधियों में भी अच्छी तरह लगेगा।
नेगेटिव- बजट का ध्यान रखें और बढ़ते खर्चों पर काबू करें। किसी भी खास मुद्दे पर बातचीत करते समय अशिष्ट शब्दों का प्रयोग न करें, वरना मान-हानि हो सकती है। दूसरों के साथ व्यवहार करते समय सकारात्मक रुख बनाए रखें।

व्यवसाय- कारोबार में कहीं भी निवेश से जुड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। अगर नवीनीकरण या विस्तार की योजना बन रही है, तो उस पर खास ध्यान दें। सरकारी नौकरी में पब्लिक प्लेस पर विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।
लव- घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। अतिथि सत्कार में भी समय बीतेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- जोखिम भरे कामों से दूर रहें और वाहन भी सावधानी से चलाएं। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा कोई काम चल रहा है, तो आज उससे जुड़ी कोई बात आपके पक्ष में हो सकती है। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और सकारात्मकता बढ़ेगी।
नेगेटिव- युवा अपनी किसी कोशिश में नाकाम हो सकते हैं, लेकिन हिम्मत न हारें और फिर से प्रयास करें। बातचीत के दौरान अपने सीक्रेट्स शेयर न करें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। किसी के साथ बहस या वाद-विवाद में न पड़ें।

व्यवसाय- व्यवसाय में मेहनत ज्यादा और मुनाफा कम जैसी स्थिति रहेगी, लेकिन किसी नए काम की शुरुआत भी हो सकती है। कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाएं। कानूनी या निवेश से जुड़ी कुछ जटिलताएं सामने आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोग समय पर अपना प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बचपन के किसी मित्र से मुलाकात पुरानी खुशगवार यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- मौसम का असर शरीर पर पड़ सकता है। गले में एलर्जी, खांसी और जुखाम की शिकायत रह सकती है। सही इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी खास मित्र के साथ विचार-विमर्श होगा। मन में चल रहा कोई पुराना द्वंद्व खत्म हो सकता है। आप अपने मनपसंद कामों के लिए भी समय निकाल लेंगे। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों से नई जानकारी मिलेगी।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में बिना वजह दखल देना ठीक नहीं है। जरूरत से ज्यादा ईगो रखने से बनते काम बिगड़ सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। कोई भी यात्रा आज टालना ही बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में भागदौड़ बनी रहेगी, लेकिन आपको उचित सफलता भी मिलेगी। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा और आपका काम हल्का होगा। पार्टनरशिप से जुड़ी कोई योजना भी बन सकती है।
लव- घर और व्यवसाय, दोनों जगह तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- बदन दर्द और थकान रह सकती है। ज्यादा मेहनत के साथ थोड़ा आराम भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

 पॉजिटिव- आज घर में नवीनीकरण और साज-सज्जा को लेकर विचार-विमर्श होगा। परिवार के लोगों में उत्साह बना रहेगा। कोई भी काम शुरू करने से पहले बजट बना लें, इससे आर्थिक दिक्कत से बचेंगे।
नेगेटिव- बातचीत के दौरान आपके मुंह से ऐसी बात निकल सकती है, जो रिश्तों के लिए नुकसानदायक हो। वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें। गुस्से और आवेग पर भी कंट्रोल रखना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसाय के विस्तार की योजनाएं बनेंगी और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। लेकिन अपनी गतिविधियां किसी के साथ शेयर न करें। पार्टनरशिप वाले काम में पारदर्शिता बहुत जरूरी है। नौकरी में दूर-दराज की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।
लव- घर का माहौल सुखद रहेगा। सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा। लव पार्टनर से मुलाकात का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- तनाव का असर आपकी पाचन क्रिया पर पड़ सकता है। हेल्दी खानपान लें और तनाव कम करने के लिए योग का सहारा लें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज परिवार से जुड़े किसी गंभीर विषय पर बातचीत होगी और आपकी सलाह को प्राथमिकता मिलेगी। भूमि और वाहन खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं। आपका वैज्ञानिक नजरिया और उन्नत सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। कोई विवादित मामला भी आज सुलझ सकता है।
नेगेटिव- निवेश के लिए अभी सही समय नहीं है, इसलिए थोड़ा इंतजार करें। जल्दी क्रोध और आवेश में आना आपके निजी और दूसरे कामों के लिए नुकसानदायक रहेगा। रुपए-पैसे के मामलों में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में सक्रियता बनी रहेगी, जिससे काम बेहतर तरीके से व्यवस्थित होंगे। जरूरी कागजात और फाइलें संभालकर रखें। अगर किसी से पैसा उधार लिया है, तो समय पर लौटा दें, वरना मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है।
लव- परिवार के लोगों के बीच आपसी सहयोग और तालमेल घर का माहौल सुखद बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- कमर और पेट में दर्द बढ़ने से दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। इस दौरान वाहन भी सावधानी से चलाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन सुखद रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होने से उत्साह बना रहेगा। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा और परिजनों से मुलाकात होगी। ससुराल पक्ष से जुड़ा कोई विवाद हल होता दिख रहा है।
नेगेटिव- किसी भी नकारात्मक स्थिति में अपने क्रोध और जिद पर कंट्रोल रखें। समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। किसी भी गैरकानूनी काम में रुचि न लें। यात्रा करने से पहले उसका फायदा-नुकसान जरूर सोच लें।

व्यवसाय- व्यवसाय करने वालों के लिए आज कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन मेहनत के अनुसार उचित परिणाम भी मिलेंगे। वित्तीय मामलों को लेकर सजग रहें, छोटी चूक भी नुकसान दे सकती है। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता से तनाव रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ कोई मनोरंजक कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम संबंधों में भी रिश्तेदार कोई भूमिका निभा सकते हैं।
स्वास्थ्य- अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा काम का बोझ न लें। पैरों में दर्द या चोट जैसी परेशानी रह सकती है। सावधान रहें और उचित आराम लें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- करीबी लोगों का विश्वास और सहयोग मिलेगा। उनका मार्गदर्शन आपके लिए महत्वपूर्ण रास्ता खोल सकता है। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बच्चों के विवाह से जुड़ी योजनाएं भी बन सकती हैं।
नेगेटिव- भावुकता पर कंट्रोल रखें और संकीर्ण सोच से बचें। किसी मित्र के साथ संबंध खराब होने की आशंका है। इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर पड़ सकता है और जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है।

व्यवसाय- व्यावसायिक कामों को आलस या व्यस्तता की वजह से नजरअंदाज न करें। स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है।
लव- परिवार के लोगों के साथ विचारों का आदान-प्रदान सकारात्मकता देगा। प्रेम संबंध मान-हानि का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें।
स्वास्थ्य- खांसी, जुखाम जैसे इंफेक्शन से बचाव रखें। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा उपयोग फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन मध्यम फलदायक रहेगा। इस समय कर्म प्रधान रहना आपके भाग्य को भी मजबूत करेगा। भागदौड़ की बजाय शांत और सकारात्मक तरीके से काम निपटाएं। इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर रहेंगे।
नेगेटिव- किसी करीबी संबंधी के वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव को लेकर चिंता बनी रह सकती है। दूसरी गतिविधियों में व्यस्त रहने के साथ-साथ अपने निजी कामों पर भी ध्यान देना जरूरी है। युवाओं को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में काफी व्यस्तता रहेगी। संपर्कों के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां सामने आएंगी। लेकिन पैसे के लेनदेन वाले मामलों को सावधानी से करें या फिलहाल टाल दें। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोग अपने प्रोजेक्ट पर ज्यादा फोकस रखें।
लव- दांपत्य जीवन सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मर्यादा बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की शिकायत रह सकती है। योग और व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन के दूसरे हिस्से में आपका कोई लक्ष्य पूरा हो सकता है। समय का सही प्रबंधन करना जरूरी है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात बहुत लाभदायक रहेगी। किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। घर-परिवार के काम भी समय पर पूरे होंगे।
नेगेटिव- बैंक या निवेश से जुड़े किसी काम में गड़बड़ी होने से मन में झुंझलाहट रहेगी। लेकिन धैर्य और संयम बनाए रखें। युवा मौज-मस्ती की वजह से अपने जरूरी कामों में लापरवाही कर सकते हैं, जिससे नुकसान हो सकता है।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर बहुत मेहनत और समय देने की जरूरत है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए किसी नए काम की शुरुआत की योजना बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता से तनाव रहेगा, लेकिन चिंता न करें, प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।
लव- पारिवारिक सदस्यों में अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- एलर्जी या त्वचा से जुड़ी परेशानी हो सकती है। प्रदूषण और भीड़भाड़ वाली जगहों से दूरी रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- भावनाओं की बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना हालात को आपके पक्ष में करेगा। बच्चे की किलकारी से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए भी आज अच्छा समय है।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल न दें, वरना लोगों के बीच आपकी छवि खराब हो सकती है। हालात को मजबूत करने के लिए किसी गलत तरीके का सहारा न लें। सहज ढंग से अपने काम पूरे करते जाएं।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ चुनौतियां और परेशानियां रहेंगी, जिनका डटकर सामना करना होगा। लेकिन इनके कारण कोई काम रुकेगा नहीं। महिला वर्ग अपने करियर को लेकर काफी सजग रहेगा। ऑफिस में काम का दबाव अधिक रह सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर तालमेल रहेगा। युवाओं की मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है।
स्वास्थ्य- लापरवाही की वजह से नजला-जुखाम जैसी परेशानी रह सकती है। आयुर्वेदिक तरीका आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक– 5

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समय मिला-जुला प्रभाव देने वाला रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अपनी क्रिएटिविटी पर ध्यान दें। घर के लिए कोई खास सामान खरीदने के लिए परिवार के साथ मार्केटिंग होगी और मौज-मस्ती भी रहेगी। किसी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है।
नेगेटिव- कोई पेमेंट फंसने से आर्थिक दिक्कत बढ़ सकती है। बहुत व्यस्तता के बावजूद बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी है। उनके साथ भी थोड़ा समय जरूर बिताएं। लेनदेन के मामलों में बिल्कुल लापरवाही न करें।

व्यवसाय- अपना कॉन्फिडेंस मजबूत रखें। किसी नए काम की योजना शुरू होगी और कामयाबी भी मिल सकती है। जोखिम वाले कामों में रुचि न लें, वरना नुकसान होगा। कानूनी नियमों का सख्ती से पालन करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन या तबादले की सूचना मिल सकती है।
लव- पारिवारिक गिले-शिकवे दूर होंगे। धीरे-धीरे घर का माहौल फिर से सामान्य हो जाएगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- मौसम से जुड़ी परेशानियां बनी रह सकती हैं। अपना ध्यान रखें। लापरवाही समस्या को बढ़ा सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- हालात में सकारात्मक बदलाव आ रहा है, लेकिन खुद को अपडेट रखने के लिए मेहनत करनी होगी। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी सलाह को विशेष महत्व मिलेगा। महिलाएं अपने काम बहुत आत्मविश्वास और लगन से पूरा कर पाएंगी।
नेगेटिव- परिवार के किसी सदस्य की नकारात्मक गतिविधि को लेकर तनाव रह सकता है। कुछ लोग आपकी सफलता देखकर आलोचना भी करेंगे, लेकिन उसका नकारात्मक असर अपने ऊपर न आने दें। अपने काम पर फोकस रखें।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों को अपने मान-सम्मान का खास ध्यान रखना होगा। अगर सरकारी मामलों से जुड़ी कोई विभागीय जांच चल रही है, तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। कॉस्मेटिक्स का कारोबार करने वालों के लिए समय फायदेमंद है। सरकारी नौकरी में तरक्की के अवसर बन रहे हैं।
लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों के साथ मनोरंजन या डिनर का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल की कमी से दूरी बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम और तनाव की वजह से घबराहट और थकान महसूस हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हल्का नीला, भाग्यशाली अंक- 8