राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: कब और कैसे चेक करें, पूरी गाइड

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: कब और कैसे चेक करें, पूरी गाइड

ब्यरो रिपोर्ट

राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) के स्टूडेंट्स बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) द्वारा इंटर रिजल्ट 28 से 31 मार्च 2026 के बीच किसी भी दिन जारी किया जा सकता है।

रिजल्ट कैसे चेक किया जाएगा?
रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा। छात्र केवल अपना रोल नंबर दर्ज करके परिणाम देख सकेंगे और साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड भी कर सकेंगे।

रिजल्ट डेट कब घोषित होगी?
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 12वीं का रिजल्ट 28 से 31 मार्च के बीच किसी भी दिन घोषित किया जा सकता है। ऑफिशियल घोषणा बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।

कौन-कौन सी स्ट्रीम का रिजल्ट आएगा?

  • आर्ट्स
  • कॉमर्स
  • साइंस
  • वरिष्ठ उपाध्याय कोर्स

रिजल्ट चेक करने के विकल्प:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट: rajeduboard.rajasthan.gov.in
  2. डिजीलॉकर: results.digilocker.gov.in या Digilocker ऐप के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है।
  3. एसएमएस सेवा: बिना इंटरनेट के रिजल्ट चेक करने के लिए कीपैड मोबाइल से मैसेज बॉक्स में RJ12 रोल नंबर लिखकर 5676750 पर भेजें।

रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
  2. होम पेज पर 12वीं क्लास रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और स्ट्रीम चुनें।
  3. रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
  4. स्क्रीन पर मार्कशीट की डिजिटल कॉपी ओपन होगी, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।

छात्रों और माता-पिता को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर अपने पास तैयार रखें और डिजिटल या प्रिंटेड मार्कशीट का सुरक्षित रखरखाव करें।

यह सालाना रिजल्ट स्टूडेंट्स के करियर के अगले कदम के लिए अहम माना जाता है, इसलिए रिजल्ट के बाद सभी आधिकारिक प्रक्रियाओं और दाखिला प्रक्रिया को समय पर पूरा करना जरूरी है।