देहरादून: देहरादून–पिथौरागढ़–देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ, पर्यटन और विकास को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून: देहरादून–पिथौरागढ़–देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ, पर्यटन और विकास को मिलेगा बढ़ावा

स्थान : देहरादून
ब्यरो रिपोर्ट

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून–पिथौरागढ़–देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 42 सीटर विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप राज्य में हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। बेहतर एयर कनेक्टिविटी से उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन को नया बल मिलेगा।

कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि पर्वतीय राज्यों में हवाई सेवाओं का विस्तार विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे दूरस्थ क्षेत्रों को सीधे लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार का लक्ष्य राज्य के अधिक से अधिक क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ना है, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिले और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला और उड्डयन विकास प्राधिकरण (उड़डा) के सीईओ आशीष चौहान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पहली बार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और इस नई सेवा के लिए उत्साह व्यक्त किया।

यह नई हवाई सेवा न केवल यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि राज्य में पर्यटन, तीर्थाटन और आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगी।

विशेष रूप से देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच हवाई कनेक्टिविटी से पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा समय कम होगा और व्यवसायिक एवं पर्यटनिक अवसरों में वृद्धि होगी।