
स्थान : लालकुआ
ब्यरो रिपोर्ट

किच्छा के रुद्रपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ, जिससे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।


मृतक की पहचान रिजवान खान के रूप में हुई है, जो लालकुआं के खड्डी मोहल्ला, सुभाष नगर वार्ड नंबर 5 का निवासी था। वह किसी काम से किच्छा गया हुआ था, इसी दौरान यह हादसा हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रुद्रपुर रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और आक्रोश भी देखने को मिला।
किच्छा पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन गहरे सदमे में हैं।

फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन और चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।


