हल्द्वानी में युवा कांग्रेस ने रसोई गैस संकट पर अनोखा प्रदर्शन

हल्द्वानी में युवा कांग्रेस ने रसोई गैस संकट पर अनोखा प्रदर्शन

स्थान : हल्द्वानी
ब्यरो रिपोर्ट

हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के विरोध में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने गैस सिलेंडरों पर माला चढ़ाकर श्रंद्धाजलि दी और लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध जताया।

युवा नेता हेमन्त साहू ने कहा कि गैस सिलेंडरों की लगातार बढ़ती कीमतों ने गृहिणियों का बजट बिगाड़ दिया है। इसके चलते परिवारों को रसोई का खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि ब्लैक में सिलेंडर की कीमत ₹2,500 तक पहुँच गई है, जो आम जनता के लिए बहुत बड़ी समस्या बन गई है।

कांग्रेस नेता राजेन्द्र बिष्ट और संदीप भसोड़ा ने कहा कि सरकार ने अच्छे दिनों के सपने दिखाकर बुरे दिन ला दिए हैं। जनता मजबूर होकर लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रही है।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से छात्र नेता मेहूल साह, सचिन राठौर, शाहनवाज मालिक, रेखा जाटव, ज्योति आर्या, विनीता आर्या, प्रेमा सागर, इशहाक खान, मयंक गोस्वामी, अल्का आर्या, रेनू आर्या, देवेन्द्र नेगी, हर्ष शर्मा, सौरभ कुमार और अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लगातार इस मुद्दे पर सरकार के ध्यान आकृष्ट कराएंगे और आम जनता के लिए रसोई गैस को सुलभ और किफायती बनाने की मांग करते रहेंगे।

प्रदर्शन का यह तरीका विशेष रूप से इसलिए अपनाया गया ताकि जनता और मीडिया दोनों पर संदेश स्पष्ट रूप से पहुँच सके कि रसोई गैस संकट आम लोगों की जीवनशैली को सीधे प्रभावित कर रहा है।