
स्थान : हल्द्वानी
ब्यरो रिपोर्ट

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे। वे हल्द्वानी में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित की गई है।


रक्षा मंत्री का घोड़ाखाल स्थित सैनिक स्कूल का दौरा रद्द कर दिया गया है। इसके बावजूद जनसभा कार्यक्रम को पूरी तरह सुचारू रूप से आयोजित किया जाएगा।


कार्यक्रम के अनुसार, रक्षा मंत्री सुबह 11:10 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे और दोपहर 12:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।


पंतनगर से वे 12:20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे। 12:40 बजे वे हल्द्वानी आर्मी हेलीपैड पर पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा 12:55 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान में पहुंचेंगे।
एमबी इंटर कॉलेज मैदान में रक्षा मंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भी मौजूदगी रहेगी।
जनसभा के बाद, दोपहर 2:15 बजे रक्षा मंत्री आर्मी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। 2:55 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 3:25 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं, ताकि जनसभा सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

