
स्थान : हल्द्वानी
ब्यरो रिपोर्ट

धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा को मंत्री बनाए जाने के बाद हल्द्वानी से भीमताल तक खुशी की लहर दौड़ गई है। समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।


मंत्री पद की घोषणा होते ही समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार नारेबाजी की और फैसले का स्वागत किया। शहर में कई स्थानों पर लोगों ने एकत्र होकर खुशी जाहिर की।

शपथग्रहण समारोह के दौरान हल्द्वानी में उनकी पत्नी कमलेश कैड़ा पूरे कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक देखती रहीं। इस खास मौके पर वह भावुक नजर आईं।

कमलेश कैड़ा ने अपने पति को मंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेतृत्व का आभार जताया और इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है।
जैसे ही राम सिंह कैड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली, समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। शहर के कई इलाकों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
हल्द्वानी से लेकर भीमताल तक जगह-जगह लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और इस उपलब्धि को क्षेत्र के विकास से जोड़कर देखा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंत्री बनने के बाद अब क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति मिलेगी और लंबित योजनाओं को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।
समर्थकों ने उम्मीद जताई कि राम सिंह कैड़ा अपने नए दायित्व को पूरी जिम्मेदारी से निभाते हुए क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे।

