
स्थान : हरिद्वार
ब्यरो रिपोर्ट

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर पूर्ति विभाग ने रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी करते हुए 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। यह कार्रवाई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडर के अवैध इस्तेमाल के मामले में की गई।


छापेमारी के दौरान जब्त सिलेंडरों में 1 इंडेन और 4 भारत गैस के सिलेंडर पाए गए। विभाग ने बताया कि यह कार्रवाई प्राकृतिक गैस आपूर्ति विनियमन आदेश 2026 के तहत की गई है।

पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में व्यवसायिक प्रतिष्ठान अक्सर घरेलू सिलेंडरों का अवैध इस्तेमाल करते हैं, जिससे आम जनता और सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न होता है।


जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट किया कि गैस की अवैध बिक्री और इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनपद में गैस एजेंसियों की निगरानी को प्रभावी बनाने के लिए 41 नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। ये अधिकारी समय-समय पर सभी एजेंसियों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जाँच करेंगे।

पूर्ति विभाग ने कहा कि अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए नियमित छापेमारी जारी रहेगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि इससे सुरक्षा और कानून का पालन सुनिश्चित होगा।

जिलाधिकारी ने अंत में सभी नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध अवैध गैस व्यापार की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

