
देहरादून: शहर में सड़क सुधार और रेस्टोरेशन कार्यों की समीक्षा के लिए लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने जिलाधिकारी सविन बंसल के साथ आज सुबह 6 बजे विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दिलाराम चौक, सहस्त्रधारा रोड, आईएसबीटी सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर रोड कटिंग के बाद हुए रेस्टोरेशन कार्यों की जांच की गई।


अधिकांश स्थानों पर कार्य संतोषजनक पाया गया, लेकिन कुछ क्षेत्रों में मलबा पड़ा और रेस्टोरेशन कार्य अधूरा होने के कारण अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। सचिव पंकज पाण्डेय ने समयसीमा और कार्य मानकों का पालन न करने वाली एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।



