
रिपोर्टर : संजय जोशी
स्थान : रानीखेत

सांस्कृतिक समिति रानीखेत की आयोजित बैठक में आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न आयोजनों की रूपरेखा तय की गई।


अध्यक्षता में बैठक: बैठक समिति अध्यक्ष विमल सती की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

रामलीला प्रतियोगिता का निर्णय: समिति ने मई माह में महिलाओं की रामलीला प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया। इसमें क्षेत्र की महिला टीमों को रामलीला के संवाद प्रसंगों के साथ भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

कार्यशालाओं का आयोजन: अप्रैल माह में स्कूली बच्चों के लिए छोलिया नृत्य कार्यशाला तथा महिलाओं और छात्राओं के लिए ऐपण और रंगवाली पिछोड़ी कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
पुरस्कार की घोषणा: प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को प्राइज मनी और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
श्रद्धांजलि अर्पित: बैठक में लोक गायक एवं रंगकर्मी स्व. दीवान कनवाल को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को भावपूर्ण स्मरण किया गया।

आय-व्यय का ब्यौरा: कोषाध्यक्ष गौरव तिवारी ने फागोत्सव के सफल आयोजन का आय-व्यय विवरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया और सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया गया।
अन्य निर्णय और उपस्थिति: बैठक में कथक परीक्षार्थियों के लिए अभ्यास कक्ष की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। साथ ही तीन नए सदस्यों को समिति की सदस्यता दी गई। इस दौरान राजेंद्र पंत, दीपक पंत, संजय पंत, ज्योति साह, गीता जोशी, विनिता खाती, रीना वर्मा, अभिषेक कांडपाल, सोनू सिद्दीकी, पंकज साह, सौरभ अग्रवाल और शुभम अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

