
लोकेशन – लक्ष्मणझूला/ऋषिकेश
ब्यरो रिपोर्ट

लक्ष्मण झूला पुलिस ने किराये पर ली गई स्कूटी लेकर फरार हुए एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी Abhinav Singh दिल्ली का रहने वाला है और उस पर एसएसपी पौड़ी ने 5000 रुपए का इनाम घोषित किया था।


एसएसपी Sarvesh Panwar ने बताया कि बीती 13 मई 2025 को स्वर्गाश्रम रामझूला निवासी Vishnu Shahu ने कोतवाली लक्ष्मण झूला में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा किराए पर दी गई स्कूटी समय पूरा होने के बाद वापस नहीं की गई।

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पता चला कि आरोपी अभिनव सिंह लगातार अपने ठिकानों को बदल रहा था ताकि पुलिस उसे पकड़ न सके।

लक्ष्मण झूला पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र का इस्तेमाल कर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस टीम की सतत कोशिशों के बाद अभिनव सिंह को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी और घुमक्कड़ प्रवृत्ति का है। उसने स्कूटी लेकर पंजाब भाग गया और वहां Hitesh Narula नामक व्यक्ति को स्कूटी बेच दी।
पुलिस अब स्कूटी की बरामदगी और हितेश नरूला की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

एसएसपी पंवार ने कहा कि अभिनव सिंह के खिलाफ दिल्ली में भी दो गंभीर धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होने का संदेश गया है।

