मुनिकीरेती में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का भव्य शुभारंभ

मुनिकीरेती में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का भव्य शुभारंभ

लोकेशन – मुनिकीरेती/ऋषिकेश
ब्यरो रिपोर्ट

मुनिकीरेती स्थित Garhwal Mandal Vikas Nigam परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Pushkar Singh Dhami पहुँचे और उन्होंने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal और सतपाल महाराज भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुनिकीरेती और ऋषिकेश क्षेत्र लगातार अंतर्राष्ट्रीय योग की राजधानी के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त कर रहा है। 22 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव में देश ही नहीं बल्कि विदेशों के भी योग साधक भाग ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान योग साधकों को उत्तराखंड की संस्कृति और स्थानीय उत्पादों से भी रूबरू कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रयासों से योग ने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

धामी ने कहा कि मुनिकीरेती को वर्ल्ड मैप पर एक उभरती नगरी के रूप में देखा जा रहा है। योग के साथ-साथ महोत्सव में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी, जिससे कार्यक्रम में प्रतिभागियों का उत्साह बना रहे।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ऋषिकेश और आसपास के इलाके में गंगा कॉरिडोर और इकोनॉमिक सिटी के लिए काम कर रही है। गंगा के स्वच्छता बनाए रखने के लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की संख्या बढ़ाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों, योग साधकों और योगाचार्यों को अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की बधाई दी और कहा कि यह महोत्सव यादगार साबित होगा।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और सतपाल महाराज ने कहा कि योग महोत्सव का उद्देश्य लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने यह भी बताया कि योग केवल स्वास्थ्य लाभ नहीं देता बल्कि भारतीय योगाचार्यों को विदेशों में बेहतर रोजगार अवसर भी उपलब्ध कराता है।