पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का उद्घाटन, सीएम धामी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का उद्घाटन, सीएम धामी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

स्थान : लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेले के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे और गांधी हॉल में विधिवत दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री के मेला परिसर पहुंचने पर कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने मेले में लगी विभिन्न प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और किसानों एवं छात्र-छात्राओं से बातचीत की।

गांधी हॉल के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सीएम धामी ने कार्यक्रम में भाग लिया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चार दिवसीय किसान मेला किसानों और शोधकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

सीएम ने बताया कि मेले में किसान बीज, कृषि उपकरण और वैज्ञानिकों की सलाह लेकर अपनी खेती को और बेहतर बना सकते हैं। इससे उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और आय में सुधार होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पंतनगर में आयोजित यह मेला केवल उत्तराखंड के किसानों के लिए ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देशों जैसे नेपाल के किसानों के लिए भी लाभकारी है।

मेला परिसर में किसानों के लिए अलग-अलग स्टॉल और प्रदर्शनी लगाई गई हैं, जिसमें कृषि तकनीक, जैविक खेती, स्मार्ट उपकरण और नवीन कृषि उत्पादों की जानकारी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने सभी किसानों और शोधकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इस मेला का पूरा लाभ उठाएं और नई कृषि तकनीकों को अपने खेतों में अपनाएं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।