
ब्यरो रिपोर्ट

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होने जा रही है। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह के साथ-साथ एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार भी बढ़ गया है।


आरआरबी की प्रक्रिया के अनुसार एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग चार दिन पहले जारी किए जाते हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से RRB Chandigarh की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने लॉग-इन विवरण दर्ज करने होंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड के सक्रिय लिंक पर क्लिक करना होगा।
अगले चरण में अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज कर लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लिया जा सकता है।
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी एडमिट कार्ड का लिंक भेजा जाएगा। उम्मीदवार उस लिंक पर क्लिक कर सीधे अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा का आयोजन देशभर के निर्धारित केंद्रों पर 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक निर्धारित होगा।
पेपर में सामान्य जागरूकता से 40 प्रश्न, गणित से 30 और रीजनिंग से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट (डेढ़ घंटा) का समय दिया जाएगा।

