भीमताल विधायक ने बजट सत्र में उठाए किसानों और राशन डीलरों के मुद्दे

भीमताल विधायक ने बजट सत्र में उठाए किसानों और राशन डीलरों के मुद्दे

ब्यरो रिपोर्ट

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। विधायक ने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल कस्तकार बाहुल्य क्षेत्र के किसान केवल खेती-बाड़ी पर निर्भर हैं।

विधायक कैड़ा ने बताया कि इस वर्ष किसानों को हुए नुकसान का SBI बीमा कंपनी द्वारा आलू बीमा की राशि अभी तक नहीं दी गई है। उन्होंने सरकार से कार्रवाई कर किसानों को बीमा राशि का भुगतान शीघ्र करने की मांग की।

विधायक ने यह भी कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के सस्ते गल्ला विक्रेता (राशन डीलर) को खाद्य विभाग द्वारा उनके वाहनों का किराया नहीं दिया गया है, जिससे वे आर्थिक संकट में हैं।

इसके अलावा, कई बी.पी.एल. परिवारों के नए राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं, जिसके कारण उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

सदन में उन्होंने सरकार से नियम 53 के अंतर्गत SBI बीमा कंपनी पर कार्रवाई करने, राशन डीलरों के किराये का भुगतान करने, बी.पी.एल. परिवारों के राशन कार्ड बनाने और विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणाओं के अनुसार मिनी स्टेडियमों का निर्माण शीघ्र करने की मांग की।

विधायक के इन मुद्दों को उठाने के बाद सदन में बहस की संभावना जताई जा रही है।